Samagra Id Me Name Change: (2024) में परिवार आई डी में नाम कैसे सुधारें, जानें आसान प्रक्रिया

Samagra Id Me Name Change: अगर आप मध्यप्रदेश के निवासी है तो Samagra Id के बारे में जरूर जानते होंगे। तो कई बार समग्र आई डी में हमारा नाम गलत हो जाता है। जिसको कैसे सुधार सकते है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कि Samagra Id Me Apna Name Change Kaise Kare

अगर आपका भी समग्र आईडी में नाम है और वह गलत है या फिर आप उसे बदलना चाहते हैं तो इसकी जानकारी हमने आगे लेख में विस्तार पूर्वक दी है ताकि आप बिना किसी परेशानी के आसानी से समग्र आईडी के नाम में सुधार कर सकें।

Samagra Id Details 2024

मध्यप्रदेश के सभी नागरिकों के लिए सरकार द्वारा लागू समग्र आईडी बहुत जरूरी है। इस आईडी की मदद से आप सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकते है। मध्यप्रदेश के नागरिक समग्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय अपनी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां इस पोर्टल पर सबमिट करते हैं।

यह जानकारी मध्यप्रदेश राज्य सरकार के पास चली जाती है। जिसका इस्तेमाल राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन और उनकी शुरुआत करने के लिए किया जाता है।

क्या होता है जब हम Samagra Id में किसी नए सदस्य का नाम जुड़वाते है तो नाम गलत हो जाता है जिससे हमको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो इस गलत नाम को कैसे सुधारे यानि कि Samagra Id में नाम कैसे बदलें।

तो इसके लिए आपको Samagra Portal पर जा कर Samagra Id Ekyc करनी होगी। Samagra Id me Ekyc kaise karte hai इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करें। ताकि आप आसानी से Samagra Id Ekyc कर सको।

यह भी पढ़ें:- Samagra Id Ekyc: 2024 में समग्र पोर्टल पर Samagra I’d Ekyc Kaise Kare, जाने आसान प्रक्रिया

यह भी पढ़ें:- Dr. Ambedkar Foundation Yojana: (2024) इंटरकास्ट मैरिज करने पर सरकार दे रही 2.5 लाख रुपए, यहां देखें आवेदन की प्रकिया और दिशा निर्देश

Samagra Id Me Name Change Kaise Kare?

अगर आप समग्र आई डी में अपना नाम बदलना चाहते है तो निचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें ताकि आप आसानी से समग्र आई डी में नाम सही कर करें यानि कि नाम में सुधार कर सकें।

  • समग्र आई डी में नाम बदलने और सुधारने के लिए सबसे पहले आपको समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट https://samagra.gov.in/ के होम पेज पर जाना है।
  • होम पेज आने के बाद आपको कई सारे विकल्प दिखेंगे जिन में से आपको “समग्र प्रोफाइल अपडेट करें” के सेक्शन में दिए गए “e-KYC और भूमि लिंक करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको आधार ई-केवाईसी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश को पढ़ना होगा और उसके बाद आपको सदस्य का समग्र आईडी दर्ज करना है।
  • सदस्य का समग्र आईडी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके खोजें के विल्कप पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जिसमे आपको आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • फिर मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को नीचे बॉक्स में दर्ज करना है।
  • उसके बाद आपके सामने समग्र आईडी में दर्ज कुछ जानकारी को देखने को मिल जायेगी। जैसे Samagra ID, Name, Gender, Address आदि।
  • उसके बाद इसमें नीचे की ओर आपको यह विकल्प मिलेगा कि क्या आपके पास मध्यप्रदेश में कृषि करने लायक जमीन है?
  • तो ऐसे में अगर आपके पास भूमि है तो yes क्लिक करके सम्बंधित सभी जानकारी भरनी है। अन्यथा नहीं पर क्लिक करके उसके बाद Next के बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने Samagra ID kyc करने का पेज खुल जाएगा जिसमें आपके सामने 2 विकल्प नज़र आएंगे।
  • जिसमें पहला आधार कार्ड और दूसरा वर्चुअल आईडी नंबर का होगा। इन दोनों में से आपको किसी एक का चयन करना है।
  • उसके बाद आपको निचे ऑप्शन मिलेगा जिसमे लिखा होगा कि क्या आप आधार कार्ड के नाम से परिवर्तन करना चाहते है तो यहाँ पर आपको टिक करना है।
  • उसके बाद क्या आप अपना नाम हिंदी में करना चाहते है तो इस ऑप्शन को आप हिसाब से टिक कर सकते है।
  • उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना और जिस माध्यम से आप केवाईसी करना चाहते है उस ऑप्शन का चयन करें।
  • उसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त otp को बॉक्स में दर्ज करना है। और केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

तो दोस्तों इस प्रकार आप केवाईसी के माध्यम से समग्र आई डी में अपना नाम बदल सकते है या सुधार कर सकते है आपको बता दें कि जब समग्र आई डी केवाईसी प्रकिया पूर्ण हो जाएगी तो जो नाम आपका आधार कार्ड में होगा वही समग्र आई डी में आ जायेगा।

यह भी पढ़ें:- Kanya Sumangala Yojana 2024: राज्य सरकार बेटियों को दे रही 25,000 रूपये, जानिए कैसे उठाए योजना का लाभ

यह भी पढ़ें:- Vishwakarma Silai Machine Yojana 2024: विश्वकर्मा योजना के तहत सभी महिलाओं को सिलाई मशीन हेतु मिल रहे 15,000 रूपये, जाने आवेदन की प्रकिया

यह भी पढ़ें:- Ladli Behna Yojana Bank Account Kaise Change Kare: लाडली बहना योजना में बैंक खाता कैसे बदलें,देखें पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें:- Sukanya Samriddhi Yojana 2024: इस योजना में ₹250 प्रतिमाह जमा करने पर मिलेंगे 75 लाख रुपए देखिए संपूर्ण जानकारी

सारांश

तो आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको बताया है कि समग्र आई डी में अपना नाम सही कैसे करें या नाम बदलें कैसे तो उम्मीद करते है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी तो यह पोस्ट अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वह भी इस जानकारी को प्राप्त करके अपना नाम भी सुधार सकें या बदल सकें।

महत्यपूर्ण लिंक्स

Home Page Click Here
Official Website Click Here

FAQS Question

Q.1. क्या समग्र आईडी में नाम बदल सकते है?

Ans:- जी हां, आप केवाईसी के माध्यम अपना नाम बदल सकते है। जो कि आधार कार्ड के हिसाब से हो जाएगा। अधिक पढ़ें

Q.2. समग्र आई डी की केवाईसी कैसे करें?

Ans:- आप समग्र पोर्टल पर जा कर अपनी केवाईसी कर सकते हैं अधिक पढ़ें

Leave a Comment