Kanya Sumangala Yojana 2024: राज्य सरकार बेटियों को दे रही 25,000 रूपये, जानिए कैसे उठाए योजना का लाभ

Kanya Sumangala Yojana 2024: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं लागू की जाती है। ऐसी ही योजना जिसे योगी की सरकार द्वारा प्रारंभ किया है जिसका नाम Kanya Sumangala Yojana योजना है। Cm Kanya Sumangala Yojana को मुख्य उद्देश्य बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच को दूर करना है।

Kanya Sumangala Yojana
Kanya Sumangala Yojana

Kanya Sumangala Yojana Kya Hai ( कन्या सुमंगला योजना क्या है)

कन्या सुमंगला योजना जिसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू किया गया है। इस योजना के तहत बालिका के जन्म के बाद 25,000 रूपये की राशि 6 किस्तों के माध्यम प्रदान की जाती है। आपको बता दें कि योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। पहले बेटियों को सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 15,000 रूपये की राशि दी जाती थी। अब इस राशि को बढ़ाकर 25,000 रूपये कर दिया है। यानी कि अब बेटियों को 25,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें :- Free Silai Machine Registration Form Last Date 2024: फ्री सिलाई मशीन के लिए महिलाओं को मिलेंगे 15000 रुपये, इस योजना में जल्द करें आवेदन

यह भी पढ़ें:- Mahtari Vandana Yojana: 1 मार्च से लागू होगी महतारी वंदना योजना, यहां जाने आवेदन की तिथि और प्रकिया

कन्या सुमंगला योजना का लाभ कौन के सकता है? ( Kanya Sumangala Yojana Eligibility)

कन्या सुमंगला योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के निवासी ही उठा सकते है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास निम्न पात्रता होना आवश्यक है।

  • आवेदक का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • राशन कार्ड

आदि का उपयोग करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। एक परिवार में दो बेटियों के नाम पर योजना का लाभ लिया जा सकता है। इसके लिए परिवार की आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :- Sambal Card Status Check 2024: संबल कार्ड स्टेट्स चेक करना हुआ और भी आसान,इस प्रकार देखें आपका बना है या नही

कन्या सुमंगला योजना के पैसे कैसे आयेंगे?

  • उत्तर प्रदेश के जिन नवजात बालिका का जन्म 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद हुआ है उन बेटियों को 2000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • उन लड़कियों के लिए ₹1000 का एकमुश्त भुगतान, जिन्होंने पूर्ण टीकाकरण प्राप्त कर लिया है और 1 अप्रैल 2018 से पहले पैदा नहीं हुई थीं।
  • चालू शैक्षणिक वर्ष के दौरान मानक 1 में नामांकित लड़कियों के लिए ₹2000 प्रदान की जाएगी।
  • बालिका के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर लड़कियों के लिए ₹2000 प्रदान की जाएगी।
  • बालिका के कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर लड़कियों के लिए ₹3000 प्रदान की जाएगी।
  • बालिका के 10/12 कक्षा पास करने वाली लड़कियों के लिए ₹5000 प्रदान की जाएगी और चालू शैक्षणिक वर्ष में स्नातक की डिग्री या कम से कम 2- वर्षीय प्रमाणित डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिला लिया है।

Kanya Sumangala Yojana Online Registration 2024 ( कन्या सुमंगला योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें)

  • सबसे पहले आपको Kanya Sumangala Yojana की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज जाना है। डायरेक्ट आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको Citizen Services Portal (Apply Here) के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर Terms and Condition आ जायेगी जिसको पढ़ें और I Agree के बॉक्स पर टिक करे और Continue पर क्लिक करे।
  • उसके बाद आपके सामने Registration Form खुल जायेगा। जिसमे मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करके दिए गए केप्चा कोड को दर्ज करके घोषणा को टिक करे व Genrate OTP पर क्लिक करे।
  • उसके बाद आपके दिए गए नम्बर पर एक OTP प्राप्त होगा जिसको दर्ज करके Verify& Signup पर क्लिक करें
  • उसके बाद आपको आपका पंजीकरण संख्या प्राप्त हो जायेगा।

Kanya Sumangala Yojana Online Apply 2024 (कन्या शुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)

  • प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • लॉगिन होने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। जिसमे मांगी गई जानकारी जैसे माता पिता का नाम ,बैंक का विवरण आदि दर्ज करे ।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Go पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की पीडीएफ फाइल बना कर अपलोड करें।
  • उसके बाद आपको बच्चे का विवरण दर्ज करके Apply के विकल्प पर क्लिक करें
  • उसके बाद परिवार में बच्चो की संख्या का विवरण पुष्टि करना है।
  • पुष्टि करने के बाद योग्यता के अनुसार सम्बंधित राशि के लिए अप्लाई करे।
  • 10 रूपये के स्टाम्प पर स्वप्रमाणित घोषणा पत्र के साथ उसकी शैक्षिक योग्यता सम्बंधित कागजात अपलोड करे।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को Submit करे।
  • फाइनल सबमिट करते ही आपको एक रजिस्ट्रेशन स्लिप प्राप्त होगी।
  • जिसमे बच्ची एवं आपके विवरण व पंजीकरण संख्या के साथ आपको मिलने वाले लाभ आदि का विवरण दर्ज होगा।

सारांश

इस लेख के माध्यम से हमने आपको कन्या सुमंगला योजना के बारे में समस्त जानकारी प्रदान की है और उम्मीद करते है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी तो यह पोस्ट अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करें ताकि वह भी इस जानकारी को प्राप्त कर सकें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

Home Page Click Here
Telegram Group Join Now
Official Website Click Here

FAQS Questions ( Kanya Sumangala Yojana )

Q.1. कन्या सुमंगला योजना में कितने पैसे मिलते हैं?

Ans:- इस योजना में 25000 रूपये की राशि प्रदान की जायेगी।

Q.2. कन्या सुमंगला योजना में फॉर्म कैसे भर सकते हैं?

Ans:- इस योजना में आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Q.3. इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?

Ans:- 3 लाख रुपए से कम होना चाहिए।

Q.4. एक परिवार की कितनी बेटियों के नाम लाभ लिया जा सकता है?

Ans:- एक परिवार में दो बेटियों के नाम पर योजना का लाभ ले सकते हैं।

Leave a Comment