Mahtari Vandana Yojana First Kist Mp: मार्च में मिलेगी महतारी वंदना योजना की पहली किस्त, जानिए तारीख और किस्त की राशि

Mahtari Vandana Yojana First Kist Mp: लाडली बहना योजना की तर्ज पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम Mahtari Vandana Yojana है। इस योजना के तहत राज्य की सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये की राशि दी जाएगी। जिसके फॉर्म 5 फरवरी से 20 फरवरी तक भरे जाएंगे। तो अगर अपने भी इस योजन के तहत आवेदन फॉर्म भरा है और जानना चाहते हैं कि Mahtari Vandana Yojana Ki Pahli List Kab Aayegi?

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा महिलाओं के लिए महत्वाकांक्षी महतारी वंदना योजना को 1 मार्च 2024 को लॉन्च किया जायेगा। जिसके तहत मार्च माह के पहले सप्ताह में पात्र महिलाओं के लिए पहली किस्त डीबीटी के माध्यम से एक क्लिक में जारी की जाएगी। जिसकी तारीख हमने आगे लेख में दी है।और साथ में बताया है कि Mahtari Vandan Yojana me Form Kaise Bhare और कहां पर भरें।

यह भी पढ़ें:- Dr. Ambedkar Foundation Yojana: (2024) इंटरकास्ट मैरिज करने पर सरकार दे रही 2.5 लाख रुपए, यहां देखें आवेदन की प्रकिया और दिशा निर्देश

यह भी पढ़ें:- Vishwakarma Silai Machine Yojana 2024: विश्वकर्मा योजना के तहत सभी महिलाओं को सिलाई मशीन हेतु मिल रहे 15,000 रूपये, जाने आवेदन की प्रकिया

Mahtari Vandana Yojana First Kist ( Overview )

योजना लागू होगी1 मार्च 2024
पोर्टल लॉन्च4 फरवरी 2024
आवेदन शुरू5 से 20 फरवरी 2024
अंतिम सूची जारी21 फरवरी 2024
स्वीकृति पत्र जारी 5 मार्च 2024
पहली किस्त ट्रांसफर8 मार्च 2024
राशि1000 रूपये
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
Mahtari Vandana Yojana First Kist
Mahtari Vandana Yojana First Kist

Mahtari Vandna Yojana Kya Hai? ( What Is Mahtari Vandana Yojana)

जैसा कि आप जानते होंगे कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले ‘मोदी की गारंटी’ का संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर महतारी वंदन योजना शुरू करने का वादा किया था। तो वादे के मुताबिक यह योजना महिलाओं के लिए 1 मार्च 2024 से लागू होने वाली है। यह योजना मध्यप्रदेश में चल रही लाडली बहना योजना की तर्ज पर लागू की जायेगी। इस योजना के तहत लाभार्थी महिला के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रूपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

जिससे इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। और अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। आपको बता दें कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ की सभी महिलाएं जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष के बीच है वह लाभ प्राप्त कर सकती है साथ ही विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी इस योजना में पात्र होंगी।

यह भी पढ़ें:- Sambal Card Status Check 2024: संबल कार्ड स्टेट्स चेक करना हुआ और भी आसान,इस प्रकार देखें आपका बना है या नही

यह भी पढ़ें:- Ladli Lakhpati Yojana: महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 10 हजार, और साल में 1 लाख 20 हजार रुपये, यहां देखें आवेदन की पूरी जानकारी

Mahtari Vandana Yojana Benifits

महतारी वंदन योजना के अंर्तगत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये की धनराशि प्राप्त होगी। यानी कि प्रतिवर्ष 12000 रूपये और 5 साल में 60000 रूपये की राशि प्राप्त होगी। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फ़रवरी से प्रारंभ की जाएगी और 20 फरवरी तक आवेदन फॉर्म भर सकते है।

महतारी वंदना योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला छत्तीसगढ़ राज्य की निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की आयु 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की वार्षिक आय ₹300000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला आयकर दाता ना होनी चाहिए ना परिवार में आयकर दाता हो।
  • आवेदक महिला विवाहित होनी चाहिए।

नोट:- विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना की पात्र होंगी।

महतारी वंदना योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड,
  • यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड
  • विवाह का प्रमाण पत्र
  • आधार लिंक मोबाइल नंबर
  • आवेदक की स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो
  • राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज
  • Bank पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

विधवा होने की स्थिति में

  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा)
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से (कोई एक प्रस्तुत करना होगा)
  • पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण
  • बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।

पेंशन वाली महिलाएं भी पात्र

सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपये से कम पेंशन राशि प्राप्त होने की स्थिति में बाकी अंतर की राशि मिलेगी।

Mahtari Vandana Yojana Form Pdf Download

F aDS3aboAAo0k9.jpeg

Chhattisgarh Mahtari Vandana Yojana Form Online Apply ( How to apply for Mahtari Yojana 2024 )

अगर आप Chhattisgarh के निवासी है और आप घर बैठे mahtari vandana yojana form भरना चाहते हैं तो नीचे हमने स्टेप्स के साथ बताया है कि Mahtari Vandana Yojana Me Form Kaise Bhare और कहां पर जा कर भरे।

  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको Mahtari Vandana Yojana Official Website के होम पेज पर जाना है जिसकी लिंक आपको नीचे मिल जाएगी।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको वहां से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है।
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को अच्छे से भरना है और सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • उसके बाद आवेदन फार्म नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत कार्यालय या वार्ड कार्यालय में जमा करवाना होगा।
  • आपका आवेदन फार्म कर्मचारियों द्वारा सबमिट किया जाएगा और आपको एक रसीद दी जाएगी जिससे आप आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
  • इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो आप मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करके महतारी वंदना योजना के लिए फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Free Silai Machine Registration Form 2024: फ्री सिलाई मशीन के लिए महिलाओं को मिलेंगे 15000 रुपये, इस योजना में जल्द करें आवेदन

यह भी पढ़ें:- जानिए Jan Aadhar Card क्या है, इसमें नाम जोड़ना/हटाना, जन्मतिथि आदि में संशोधन कैसे करें?

सारांश

इस लेख के माध्यम से हमने आपको बताया है कि महतारी वंदना क्या है, महतारी वंदना योजना Me Form Kaise Bhare आदि और उम्मीद करते है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी तो यह पोस्ट अपने दोस्तो के साथ ज़रूर शेयर करें ताकि वह भी इस जानकारी को प्राप्त कर सकें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

Home Page Click Here
Telegram Group Join Now
Official Website Click Here

FAQS Questions

Q.1. महतारी वंदना योजना का फॉर्म कहां पर भरें?

Ans:- आप महतारी वंदना योजना का फॉर्म अपने नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत कार्यालय या वार्ड कार्यालय में जा कर आवेदन कर सकते हैं।

Q.2. महतारी वंदना योजना में कितने पैसे मिलेंगे?

Ans:- महतारी वंदना योजना में पात्र महिला को 1000 रूपये की राशि दी जाएगी।

Leave a Comment